फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बुधवार को अन्ना मवेशी को बचाने के प्रयास में
अनियंत्रित हुई कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद कार पलट गई। कार में सवार सभी लोग मौके से भाग निकले।

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी हरनाथ (45) पुत्र छक्कीलाल बुधवार को बाइक से तिर्वा क्षेत्र के जगनपुर्वा निवासी रिश्तेदार अमर सिंह (50) के आए थे। उनके साथ गांव के बसंत (42) पुत्र भगवानदीन भी थे। दोपहर करीब तीन बजे दोनों घर लौट रहे थे। तिर्वा रोड तक अमर सिंह भी बाइक पर बैठ गए। पैरामेडिकल कालेज के पास सामने से कार आ रही थी। कार के सामने अचानक अन्ना मवेशी आ गया। बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में हरनाथ की मौके पर मौत हो गई जबकि अमर सिंह ने मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बसंत का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। अमर सिंह के परिजनों का आक्रोश देखकर कार सवार युवक भाग गए। तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि कार में दवाई और आला मिला है। इससे कार किसी चिकित्सक के होने की आशंका है। कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक से भिड़ी कार
दो लोगों की मौत, एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
क्रासर
घायल और एक मृतक औरैया जिले का रहने वाला था
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 5केएनजेपी 25-घटना के बाद पलटी पड़ी कार
फोटो 5केएनजेपी 26-घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणो की भीड़
फोटो 5केएनजेपी 27-मेडिकल कालेज मे घायल का उपचार कराती पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed