फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छेड़छाड़ से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदी थी किशोरी

छेड़छाड़ से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदी थी किशोरी

Thu, 11 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदी थी किशोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली किशोरी की बुधवार को शिनाख्त हो गई। परिजनों का कहना है कि शोहदों की छेड़खानी से तंग होकर ही उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतका के पिता और बहन ने शिनाख्त की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

आजाद नगर निवासी लक्ष्मी (15) पुत्री राजेश राठौर कक्षा दस की छात्रा थी। उसकी बहन कमला देवी ने बताया कि लक्ष्मी को मोहल्ले के ही दो युवक स्कूल आते-जाते समय छेड़ते थे। परिजनों को उसने इसकी जानकारी दी थी। इधर कुछ दिनों से ये युवक काफी परेशान कर रहे थे। इस बारे में जब युवकों के पिता से शिकायत की तो दोनों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। मंगलवार को लक्ष्मी एक बुक स्टाल से किताब लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में उक्त युवकों ने फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। जिससे परेशान होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कमला ने कोतवाली पुलिस को दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर भी दी है। बता दें कि मंगलवार दोपहर एक किशोरी ने मुरादगंज रेलवे क्रासिंग के फाटक के निकट कानपुर से आ रही है ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले किशोरी में रेलवे के गेटमैन सुशील के मोबाइल से एक युवक से बात भी की थी। किशोरी का शव घंटों घटनास्थल पर रखा रहा था लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। देर रात सोशल मीडिया पर मृतका की फोटो वायरल होने के बाद उसके परिजनों ने कन्नौज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। कोतवाल राज बहादुर सिंह ने बताया है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छेड़छाड़ से तंग होकर ट्रेन के आगे कूदी थी लक्ष्मी
क्रासर
मंगलवार को हुई थी घटना, पिता और बहन ने की शिनाख्त
मोहल्ले के ही दो युवकों पर लगाया अक्सर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed