{"_id":"5b8c29d242c7924670024622","slug":"41535912402-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालग्राम। पड़ोस के गांव रहने वाले युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच कर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
तालग्राम थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शनिवार को परिवार के साथ रिश्तेदारी गया था। घर में उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेले थी। आरोप है कि रात में पड़ोस के गांव का शिवा यादव पुत्र अशोक यादव घर में घुस गया। उसने किशोरी को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। उन्होंने शिवा को पकड़ कर जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शिवा को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर किशोरी के माता, पिता रिश्तेदारी से लौटे। मां की तहरीर पर पुलिस ने शिवा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म
अकेली थी किशोरी, रिश्तेदारी में गए थे माता-पिता
रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो