फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पेड़ काटने के मामले में दोनो पक्षो से

पेड़ काटने के मामले में दोनो पक्षो से

Wed, 23 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पेड़ काटने के मामले में दोनो पक्षो से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव में सोमवार को पेड़ काटने के विवाद को लेकर गांव के ही दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट के मामले में कोतवाली में मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परसपुर गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र रामचंद्र ने गांव के ही ऋषि कुमार, राजेश कुमार, प्रवीन कुमार पुत्रगण अशोक कुमार व गौरव पुत्र ऋषि कुमार, कृपाचार्य व द्रोणाचार्य पुत्रगण विदुरचंद्र, अश्वनी कुमार, अनुज कुमार पुत्रगण किशनदत्त, नमोनरायन पुत्र कृपाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उधर दूसरे पक्ष से ऋषि कुमार दुबे पुत्र अशोक कुमार ने विपिन कुमार, ब्रज कुमार, विनोद कुमार, उमेश चंद्र पुत्रगण रामचंद्र व हरिओम, कृष्ण मुरारी पुत्रगण विपिन कुमार, घनश्याम, सीताराम पुत्रगण ब्रज कुमार, राहुल पुत्र विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विवादित स्थल पर खड़े पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडें व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- परसपुर गांव में दोनों पक्षों के संघर्ष में घायल हुए थे सात लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed