फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सपा जिला पंचायत सदस्य के पुलिस ने मारा छापा

सपा जिला पंचायत सदस्य के पुलिस ने मारा छापा

Wed, 26 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सपा जिला पंचायत सदस्य के पुलिस ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। सपा जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत उनके करीबियों के घर पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी की। इस दौरान घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही मिले। इससे पुलिस खाली हाथ लौट आई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरी के गांव चांदापुर में असलहों के साथ पकड़े गए सरनाम यादव, नीरज व सुनील को जेल भेजने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य और पूर्व ब्लाक राजेंद्र यादव को निशाने पर लिया है। पुलिस को बरामद हुए असलहों और पकड़े गए युवकों के तार जिला पंचायत सदस्य से जुड़े मिले हैं। इससे पुलिस ने सोमवार की रात उनके आवास समेत पांच उनके करीबी लोगों के छापा मारा। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बरामद हुए असलहों के मामले में उनसे पूछताछ करनी है। इससे उनके घर पर छापा मारा गया था, लेकिन इस दौरान वह घर नहीं मिले।
विज्ञापन


उधर, पुलिस की कार्रवाई के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस ने सरनाम यादव और सुनील को गिरफ्तार कर फर्जी ढंग से असलहा लगाकर फैक्ट्री चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेताओं के कहने पर पुलिस उन्हें फंसाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चांदापुर गांव में छापामारी के दौरान सिर्फ महिलाएं मिलीं
- बरामद हुए असलहों के मामले से जुड़े निकले तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed