फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पुलिस के हाथ लगा लुटेरों का गैंग

पुलिस के हाथ लगा लुटेरों का गैंग

Tue, 19 Feb 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हाथ लगा लुटेरों का गैंग
कन्नौज। जनपद के साथ ही हरदोई और उन्नाव में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए 15 मोबाइल और चोरी की एक बाइक मिली है। पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ कन्नौज और हरदोई में19 मुकदमे दर्ज होने की अभी तक जानकारी सामने आई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर भट्ठा के पास लुटेरे गिरोह के सदस्य किसी घटना की योजना बना रहे हैं। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक अपाचे बाइक और 15 मोबाइल बरामद हुए। एसपी ने बताया कि गुरसहायगंज के हमीद नगर निवासी अरविंद कुमार की अपाचे बाइक 11 जनवरी को इन लोगों ने चोरी की थी। इसका मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा इन लोगों ने हरदोई के थाना मल्लावां के भगवंतनगर निवासी गोपाल जी से मोबाइल लूटा था। गोपाल जी ने मल्लावां थाने में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद निवासी तौकीर पुत्र जुबेर 17 फरवरी को मल्लावां आए थे। पुलिस को सूचना दी थी कि दो बाइक सवार उनका मोबाइल लूटकर भाग गए हैं। मल्लावां थाने में इस घटना का भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर उसकी नंबर प्लेट बदलकर लूट की घटनाएं करते हैं। पकड़े गए लोगों में अंकित और मोनू की मोबाइल की दुकान है। लूटे गए मोबाइल इन्हें ही बेचे जाते थे।
विज्ञापन



बुरी लत ने बना दिया लुटेरा
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि महंगे कपड़े, शराब और जुआ की लत के कारण उन लोगों के खर्चे बढ़ गए। आमदनी इतनी नहीं थी कि वह यह सब पूरा कर सकें। इसी से अपराध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
अनुज कुशवाहा पुत्र दीनू कुशवाहा निवासी भगवानपुर, कन्नौज, शिवम कठेरिया पुत्र राकेश कठेरिया निवासी कुतलूपुर मकरंदनगर कन्नौज, रैंचो पुत्र मुन्ना गिहार निवासी कुतलूपुर मकरंदनगर कन्नौज, अंकित सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी रामपुर कन्नौज व मोनू सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी रामपुर कन्नौज।



चार के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मुकदमे
अनुज कुशवाहा के खिलाफ हरदोई के मल्लावां थाने में दो, गुरसहायगंज-ठठिया में एक-एक और सदर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं। शिवम कठेरिया के खिलाफ मल्लावां में दो, सदर कोतवाली में दो और गुरसहायगंज में एक मुकदमा दर्ज है। रैंचो के खिलाफ मल्लावां में दो, गुरसहायगंज और तिर्वा में एक-एक व सदर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस के हाथ लगा लुटेरों का गैंग
पांच सदस्य गिरफ्तार, 15 मोबाइल और एक बाइक बरामद, हरदोई और उन्नाव में की थीं लूट की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed