फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   मनचाही शादी न होने से छात्रा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

मनचाही शादी न होने से छात्रा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

Sat, 09 Feb 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
मनचाही शादी न होने से छात्रा ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत
कन्नौज। मनचाही जगह शादी न होने से छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके स्कूल बैग से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने मनचाही जगह शादी न होने पर जान देने के बारे में लिखा है।
विज्ञापन



शहर के होली मोहल्ला में रहने वाले संदीप शुक्ला की 18 वर्षीय बेटी हर्षिता शुक्ला शहर के एक डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह कालेज पढ़ने आई थी। करीब 11 बजे कानपुर की ओर जा रही ट्रेन का हार्न सुनकर वह कालेज से बाहर आ गई। कालेज के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को स्कूल बैग में तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने लिखा है कि मनचाही जगह शादी न होने से वह परेशान है। इससे आत्महत्या कर रही है। वहीं मृतका के परिजनों ने शहर में रहने वाले तीन युवकों पर रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाकर ट्रेन के समाने धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। इन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छात्रा के बैग में सुसाइड नोट मिला है। इससे आत्महत्या की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



सॉरी पापा, अब कभी कोई नहीं होगा परेशान
छात्रा के बैग से मिला सुसाइड नोट हिंदी और अंग्रेजी में लिखा हुआ है। कुछ शब्द लाल स्याही तो कुछ नीले से लिखे हैं। एक नाम को लाल स्याही से लिखा गया है। हर्षिता ने सुसाइड नोट में लिखा, लास्ट बार सबको रियली सॉरी, सॉरी पापा, आज के बाद कभी कोई परेशान नहीं होगा। जिंदगी आसान नहीं होती है। शायद ही कुछ लोगों को हर खुशी मिली पाती है। शहर के सरायमीरा में रहने वाले जिस लड़के से वह शादी करना चाहती है, वह बहुत अच्छा है। इसके बाद भी घर वाले शादी को राजी नहीं हैं। भगवान उसके रिश्ते को कभी टूटने न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनचाही शादी न होने से छात्रा ट्रेन के आगे कूदी
स्कूल बैग से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला, परिजनों ने लगाया ट्रेन के आगे धक्का देने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed