{"_id":"5bc2409cbdec22694f4601ab","slug":"21539457180-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला गर्भवती का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला गर्भवती का शव
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थानाक्षेत्र के बलीदासपुर में सात माह की गर्भवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता ने पति, सास और देवर पर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के गांव कटरी महादेवा निवासी रामकिशन पुत्र अनोखेलाल की बेटी बटुनादेवी (25) की शादी छह साल पहले तालग्राम क्षेत्र के बलीदासपुर गांव निवासी रामनरेश पुत्र रूपलाल के साथ हुई थी। बटुना सात माह की गर्भवती थी। शनिवार को उसका शव फांसी पर लटका मिला। राम किशन ने दामाद के अलावा सास और देवर टिंकू के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
इसमें बताया कि तीन साल पहले बटुना ने बेटी को जन्म दिया था। आरोप लगाया कि बेटी होने के बाद सास बटुना को ताने मारने लगे और दहेज में 20 हजार रुपया, जंजीर व बाइक की मांग भी करने लगी। दहेज की मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात मकान के समीप बने हाते में मारपीट कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। पड़ोसी की सूचना पर शनिवार सुबह पिता बलीदासपुर पहुंचा। बटुना का शव घर के बाहर छप्पर के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन
दूसरी ओर पति रामनरेश का कहना था कि बटुना मानसिक रूप से बीमार रहती थी। तीन साल की बेटी को रात में उसके पास छोड़कर दूसरे मकान में चली गई। सुबह मां वहां झाडू लगाने पहुंची तो उसे फांसी पर लटका देखा। परिजनों के साथ बटुना को फंदे से उतरा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फोन कर ससुर को सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फांसी पर लटका मिला गर्भवती का शव
मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
फोटो-20 जानकारी देता मृतका का पिता।
फोटो-21 जांच करते प्रभारी निरीक्षक।