फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   एटीएस आतंकी सैयद मीर हुसैन के परिजनों से कर सकती पूछताछ 21-28-33

एटीएस आतंकी सैयद मीर हुसैन के परिजनों से कर सकती पूछताछ 21-28-33

Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एटीएस आतंकी सैयद मीर हुसैन के परिजनों से कर सकती पूछताछ  21-28-33
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। मध्य प्रदेश में चार माह पूर्व हुए ट्रेन ब्लास्ट में शामिल आतंकी सैय्यद मीर हुसैन उर्फ हम्जा के परिजनों व जान पहचान के लोगों को एक बार फिर एटीएस ने रडार पर लिया है। कानपुर में एटीएस के हत्थे चढ़े सैयद मीर हुसैन के मामा की गिरफ्तारी के बाद जिले में भी हलचल बढ़ गई है।

मार्च में एटीएस ने लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में कानपुर के आतंकी सैफुल्ला को मार गिराया था। सैफुल्ला और गुरसहायगंज के इंद्रानगर मोहल्ले में रहने वाले सैय्यद मीर हुसैन उर्फ हम्जा ने अपने साथियों के साथ मध्यप्रदेश में ट्रेन को ब्लास्ट किया था। हम्जा और उसके साथी पहले से ही जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कानपुर के जाजमऊ में रहने वाला आसिफ, आतंकी सैय्यद मीर हुसैन का मामा है। मामा आसिफ के जरिए ही उसकी फैजुल्ला से जान पहचान हुई थी। इसके बाद उसने आतंक की राह चुन ली थी। आसिफ की गिरफ्तारी के बाद एटीएस और जांच एजेंसी जिले का रुख कर हम्जा के पिता सैयद अहमद हसन के साथ उसके जान पहचान के लोगों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर जनपद के रहने वाले सैयद अहमद की करीब 20 साल पूर्व नुसरत से शादी हुई थी। हम्जा के जन्म के बाद दोनों का तलाक हो गया था और नुसरत मुरादाबाद में रहने लगी थी, लेकिन हम्जा, मां के साथ कानपुर में अपने घर आता-जाता था। वहीं से वह सैफुल्ला के संपर्क में आ गया था। सैयद मीर हुसैन की गिरफ्तारी के बाद खुफिया जांच एजेंसी कई बार उसके पिता व परिवार के लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

- आतंकी सैयद मीर हुसैन के मामा को एटीएम से कानपुर से किया गिरफ्तार
- मार्च में लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला का चचेरा भाई है आसिफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed