फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सहायक स्टेशन मास्टर ने अभद्रता करने पर अधिवक्ता के खिलाफ दी तहरीर

सहायक स्टेशन मास्टर ने अभद्रता करने पर अधिवक्ता के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सहायक स्टेशन मास्टर ने अभद्रता करने पर अधिवक्ता के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन

गुरसहायगंज । रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर से अभद्रता करने और गाली - गलौज के मामले में एएसएम ने अधिवक्ता के खिलाफ जीआरपी व आरपीएफ को मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। कस्बा के चावल मंडी निवासी अधिवक्ता प्रकाशचंद्र अग्रवाल शनिवार की देर शाम एसी-3 की टिकट के लेकर कालिंदी से दिल्ली जा रहे थे।

गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एएसएम अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रकाश चंद्र ने उनसे वेटिंग रूम में बैठने की बात कही, जिस पर उन्होंने वेटिंग रूम खुलवा दिया। कुछ ही देर बाद प्रकाश चंद्र उनके पास आए और कहा कि यात्री प्रतीक्षालय में एसी क्यों नहीं लगा है। जबकि उनके एसी-3 का टिकट है।
विज्ञापन


सहायक स्टेशन मास्टर ने बताया कि ग्रेड-3 में यह स्टेशन आता है, इस कारण यह व्यवस्था नहीं है। आरोप है कि इसी बात पर प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने गाली - गलौज शुरू कर दी। उन्होंने कोतवाली में मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई कालीचरन ने जब अधिवक्ता की तलाश की वह ट्रेन में सवार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसएम अभिषेक ने इस मामले की तहरीर जीआरपी कन्नौज के हेड धर्मवीर को दी। जीआरपी के चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि वह मीटिंग में है और तहरीर पर जांच कर शीघ्र कार्रवाई होगी। अभिषेक कुमार ने फर्रुखाबाद के आरपीएफ इंसपेक्टर सुमन कुमार को मामले की सूचना दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है,

दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- यात्री प्रतीक्षालय में एसी न लगा होने पर सहायक स्टेशन मास्टर से की अभद्रता
सहायक स्टेशन मास्टर ने अधिवक्ता के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed