फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पेड़ पर झूलता मिला शव, देर से पुलिस पहुंचने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

पेड़ पर झूलता मिला शव, देर से पुलिस पहुंचने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 20 Apr 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर झूलता मिला शव, देर से पुलिस पहुंचने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
उमर्दा(कन्नौज)। पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद करीब दो घंटे देर से पहुंची पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने बेला-तिर्वा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने लोगों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन



शनिवार सुबह ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांव फतुआपुर निवासी जगदीश पाल के खेत में खड़े आम के पेड़ पर करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक का फंदे पर शव झूलता देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने उमर्दा चौकी प्रभारी अमर पाल सिंह को सूचना दी। सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। तिर्वा-बेला मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को शांत कराने के बाद शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू की। शव के पास मृतक की चप्पलों के साथ एक खाली झोला मिला। मृतक की जेब में सिर्फ 110 रुपये मिले।
विज्ञापन



थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक लाल शर्ट और काला पेंट पहने है। उसकी पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ पर लटका मिला शव
दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के लिए की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed