{"_id":"5c5f1db0bdec224bc62b5343","slug":"191549737392-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले ही फांसी पर झूल गया छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा से पहले ही फांसी पर झूल गया छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के ग्राम ईशमपुर में हाईस्कूल की परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परीक्षा को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहा था।
ग्राम ईशमपुर निवासी नेत्रपाल सिंह का पुत्र विपिन (15) विश्वनाथ जनता इंटर कालेज खड़िनी में हाईस्कूल का छात्र था। 11 फरवरी को बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर होना था। परीक्षा की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से वह परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात वह घर से चुपचाप निकल गया। नलकूप के कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। विपिन को फांसी पर झूलता देख आनन-फानन में नीचे उतारा। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चार बहनों के बीच अकेला था विपिन
नेत्रपाल सिंह की चार पुत्रियों के बीच विपिन इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद मां-बाप समेत बहनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा।
परीक्षा से पहले फांसी पर झूल गया छात्र