फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत, वृद्ध घायल

बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत, वृद्ध घायल

Sun, 24 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत, वृद्ध घायल
सौरिख(कन्नौज)। ग्राम कबीरपुर में परौर रोड पर खेत के किनारे खड़े वृद्ध और उसके अबोध नाती के बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उपचार को ले जाते समय बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक सवार को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन



ग्राम कबीरपुर निवासी वाहिद अली (62) पुत्र अयूब अली अपने चार वर्षीय नाती अब्दुल मुस्तफा पुत्र केसर अली के साथ गांव के बाहर परौर रोड पर अपने खेत के किनारे खड़े थे। खेत में सरसों की फसल की झराई चल रही थी। यह लोग उसी को देख रहे थे। तभी सौरिख की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे परिजन और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान चार वर्षीय अब्दुल मुस्तफा की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों ने बाइक चला रहे फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना अंतर्गत ग्राम बहोरिकपुर निवासी कृष्णा (21) पुत्र भानू भदौरिया से मारपीट कर दी। इससे वह भी घायल हो गया। उसे भी मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत, वृद्ध घायल
गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक सवार को भी धुना, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed