{"_id":"5c30fadebdec2256fa2694b3","slug":"181546713822-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी रंजिश में की गई थी सराफा व्यापारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी रंजिश में की गई थी सराफा व्यापारी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। सराफ हत्याकांड का 15वें दिन पुलिस ने खुलासा कर दिया। छोटे भाई को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि हत्या जमीन की रंजिश में की गई है। दो अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं।
नगर के मोहल्ला मुसाहिब चौबे निवासी सराफ अखिलेश्वर प्रसाद की 22 दिसंबर की रात को दुकान बंद कर लौटते समय घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने देवर अमित पुत्र गंगा शंकर और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सराफा व्यापारी संघ, व्यापार मंडल और सपा नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना-प्रदर्शन किया था। एसपी आमरेंद्र प्रसाद सिंह शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने सौरिख रोड पर हनुमान मंदिर जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बताया कि अमित और अखिलेश्वर प्रसाद में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन के कुछ मुकदमे अदालत में विचाराधीन हैं। एसपी ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते ही अमित ने दो साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई अखिलेश्वर प्रसाद की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अमित पर छिबरामऊ कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सराफ अखिलेश्वर प्रसाद सपा के बूथ प्रभारी भी थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारी के परिजनों को दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। शनिवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र प्रभारी एमएलसी राजपाल कश्यप ने घर जाकर पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र रवि, पुत्री शिवानी वर्मा को चेक दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, नवाब सिंह यादव, अशोक चौहान, योगेंद्र सिंह यादव, शिवकुमार यादव, अक्कू भदौरिया, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप शुक्ला, रानू कुरैशी, नरेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, अमित खुराना, नवाजिश अंसारी, रामप्रकाश शाक्य, लालू यादव आदि मौजूद रहे। सपा नेता नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी सयुस के प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता के पुत्र अनुराग गुप्ता का भी हाल जाना, वह हादसे में घायल हो गए थे।
सराफ हत्याकांड में छोटा भाई गिरफ्तार
एसपी बोले, जमीन विवाद के चलते हुई थी वारदात
फोटो-03- घटना का खुलासा करते एसपी और पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपी।