फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   राजपाल की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तारी

राजपाल की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तारी

Tue, 18 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
राजपाल की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। मझिगवां गांव के राजपाल की हत्या के तीनोें आरोपियों गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जावेद पेड़ खरीदकर लकड़ी बेचने का धंधा था। शनिवार को राजपाल ने इरफान से एक पेड़ बेचने की बात कही थी। इरफान के बुलाने पर वह 15 सितंबर को साथी तनवीर के साथ इरफान की दुकान पर गया था। वहां सौदा तय करने के दौरान राजपाल ने जावेद से औकात की बात कह दी।
विज्ञापन


इससे विवाद बढ़ गया और तीनों ने छुरा मारकर राजपाल की हत्या कर दी थी। जावेद का कहना था कि हत्या उसने की है। मामला दो समुदाय का होने से गांव में तनाव बढ़ गया था। इससे पुलिस और पीएसी लगानी पड़ी। रविवार शाम को सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार ने मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह खानपुर रोड तिराहे से तनवीर और इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर सीएसबी रोड के पास से हत्या में प्रयुक्त हुए खून से सना छूरा भी बरामद कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार रात को ही पुलिस ने मुख्य आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार को मृतक के परिजनों ने जाम लगाकर हंगामा किया तो पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया। शाम होते ही थानाध्यक्ष सौरिख ने जावेद को लेकर दोनों आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की। घनी बस्ती में रात में छापेमारी से माहौल न बिगड़े इसके लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई। रात भर की भागदौड़ के बाद सुबह दोनों आरोपी पुलिस के हाथ लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजपाल की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तारी
पेड़ के सौदे के दौरान औकात की बात कहने पर हुई थी वारदात
फोटो 09- हत्याकांड का खुलासा करते एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, एसओ सौरिख राजकुमार सिंह और नकाब पहने आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed