फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   युवतियों की वीडियो बनाकर पड़ोसी ने की वायरल

युवतियों की वीडियो बनाकर पड़ोसी ने की वायरल

Sun, 13 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
युवतियों की वीडियो बनाकर पड़ोसी ने की वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदरगढ़ (कन्नौज)। युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवतियों की वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। युवतियों के परिजनों ने जब युवक से पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगा। इससे आरोपी व युवतियों के परिजनों के बीच लाठी-डंडें चल गए। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गांव में दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मढ़पुरा में रहने वाले एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले एक घर की युवतियों की चोरी छिपे मोबाइल से वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को अपने फेसबुक पर अपलोड कर उसे सार्वजनिक कर दिया। गांव के कुछ युवकों ने वीडियो देखकर इसकी जानकारी युवतियों के परिजनों को दी। इससे रविवार को युवतियों के परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर उससे पूछताछ शुरु की। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। इससे दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडें चलने लगे।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव कराते हुए मामले को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जबकि गांव में आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच तनाव का माहौल है। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि मामले की जानकारी की गई है। थाना पुलिस को जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गांव में दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, माहौल तनावपूर्ण
- युवतियों के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed