फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दुधमुंही बच्ची के साथ ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

दुधमुंही बच्ची के साथ ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Sun, 16 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
दुधमुंही बच्ची के साथ ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। दहेज में एक लाख रुपये न मिलने और बेटी पैदा होने पर ससुरालवालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

भीखमपुर सानी गांव की शशि पुत्री सूबेदार की शादी वर्ष 2013 में इटावा ऊसराहार निवासी विपिन पुत्र रामसेवक के साथ हुई थी। शशि कोतवाली में दी तहरीर में शशि ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ससुर एक लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। पिता ने असमर्थ जताई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार पंचायत हुई पर ससुरालीजन नही माने। दो माह पहले शशि ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उस पर रुपया लाने का दबाव डाला जाने लगा। मना करने पर 14 दिसंबर को मारपीट कर बेटी के साथ घर से निकाल दिया। शशि की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास रानीदेवी, ननद नवरात्री, देवर प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई राम खिलाड़ी वर्मा का कहना है महिला को सीएचसी तालग्राम मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दहेज न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
पांच साल पहले हुई थी शादी, दो महीने पहले दिया था बेटी को जन्म
पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed