फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   संगीता का मोबाइल स्विच ऑफ, दिल्ली में डटी पुलिस

संगीता का मोबाइल स्विच ऑफ, दिल्ली में डटी पुलिस

Sun, 14 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
संगीता का मोबाइल स्विच ऑफ, दिल्ली में डटी पुलिस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। पिता की हत्या के बाद से गायब संगीता और उसके मामा की तलाश में पुलिस की चार टीमें चकरघिन्नी बनी हुई है। राजस्थान और गाजियाबाद तक दोनों का पीछा करने के बाद भी पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने की भनक लगने के बाद संगीता और उसके मामा ने अपने-अपने मोबाइल दिल्ली में स्विच आफ कर लिए। इससे पुलिस टीमों को उनकी लोकेशन नहीं मिल रही और पुलिस टीमें दिल्ली में ही डेरा डालकर उन्हें तलाश कर रही है।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरियापुर निवासी 55 वर्षीय रमेश सिंह की हत्या कर और पत्नी ऊषा दोहरे को अज्ञात लोगों ने मरणासन्न कर दिया था। बेटी संगीता लापता हो गई थी। जांच में पुलिस पुलिस टीमों ने हत्याकांड के पीछे संगीता और उसके मामा का हाथ होने की शंका जाहिर की। खुलासे के लिए सर्विलांस समेत स्वाट और कोतवाली व सीओ की पुलिस टीमें लगी है। गुरुवार को संगीता और उसके मामा की लोकेश राजस्थान में ट्रेस हुई थी। इससे पुलिस ने राजस्थान में छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों शुक्रवार को गाजियाबाद आ गए। यहां से शनिवार को दिल्ली चले गए। शनिवार सुबह पांच बजे दोनों ने अपने-अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए। इससे दिल्ली पहुंची पुलिस टीम उन तक नहीं पहुंच सकी। इससे पुलिस टीमें दिल्ली में डेरा डालकर उनकी तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगीता का मोबाइल स्विच ऑफ, दिल्ली में डटी पुलिस
क्रासर
संगीता और उसके मामा की तलाश में चकरघिन्नी बनी की टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed