{"_id":"5c9e640fbdec221468052271","slug":"161553884175-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला आपरेटर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला आपरेटर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानीमऊ(कन्नौज)। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज में आपरेटर के पद पर तैनात था। हाल में ही उसकी शादी थी। परिजनों ने हत्या की शंका जाहिर कर जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रात के वक्त ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इसवापुर निवासी देवेश (23) पुत्र छोटेलाल गांव के पास ही जीटी रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आपरेटर पद पर नौकरी करता था। 19 अप्रैल को उसकी शादी थी। गुरुवार शाम को वह कोल्ड में नौकरी करने गया था। वहां से लापता हो गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर उसका शव देखा। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर कोतवाल विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता छोटे लाल ने कोतवाल से बेटे की हत्या की शंका जाहिर कर जांच की मांग की है।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसा और आत्महत्या के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला आपरेटर का शव, हत्या की आशंका
गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज में आपरेटर के पद तैनात युवक की 19 अप्रैल को होनी थी शादी, कोल्ड स्टोरेज से आधी रात को लापता हुआ था आपरेटर, सुबह रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों ने देखा शव