{"_id":"5c61c05cbdec224cb044e67c","slug":"161549910108-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में चोरों का धावा, नगदी-जेवरात किए पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में चोरों का धावा, नगदी-जेवरात किए पार
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के नवादा गांव में चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया। चोर हजारों की नगदी समेत जेवर ले उड़े। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
नवादा गांव निवासी रिंकू पुत्र राधेश्याम के मकान की दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर कमरे में रखी अलमारी से 70 हजार रुपये व लगभग ढाई लाख कीमत के जेवर ले गए। रिंकू ने बताया कि वह रिश्तेदारी में एटा गया हुआ था। घर में मां रामसखी अकेली थीं। इसी तरह चोरों ने गांव के शिव कुमार पुत्र श्यामलाल के मकान को निशाना बनाया। यहां कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 20 हजार रुपये व नगदी समेत दो सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी पायल, दो जंजीर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शिव कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में लेटे हुए थे। इस संबंध में उपनिरीक्षक ब्रजभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
दो घरों में चोरों का धावा, नगदी-जेवर किए पार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला किया दर्ज