{"_id":"5c5dc979bdec22736a7696f2","slug":"161549650297-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की अश्लील फोटो वायरल करने पर शिक्षक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका की अश्लील फोटो वायरल करने पर शिक्षक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्राइवेट इंटर कालेज के शिक्षक ने साथ में पढ़ाने वाली शिक्षिका की अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दी। शिक्षिका के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ाने वाले शिक्षक का साथ में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका से प्रेम संबंध हो गया। इसकी भनक कालेज के प्रबंधक को हुई तो उन्होंने दोनों को कालेज से बाहर कर दिया। शिक्षक शिक्षिका के साथ शादी करना चाहता है, लेकिन शिक्षिका के परिजन तैयार नहीं हैं। इस पर शिक्षक ने शिक्षिका की कुछ फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दीं। शिक्षिका के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शिक्षक का कहना है कि उसने आर्यसमाज मंदिर में शादी की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आर्यसमाज मंदिर में शादी का मामला फर्जी मिला। लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई थी। उसे जेल भेजा गया था।
शिक्षिका की अश्लील फोटो वायरल करने पर शिक्षक को दबोचा
शिक्षिका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज