फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रेप की कहानी रचने वाली युवती को भेजा जेल

रेप की कहानी रचने वाली युवती को भेजा जेल

Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रेप की कहानी रचने वाली युवती को भेजा जेल
दुष्कर्म कहानी रचने वाली युवती को भेजा जेल
विज्ञापन

क्रासर
चार लोगों के खिलाफ मुकदमा, मां की तलाश कर रही पुलिस
गुरसहायगंज क्षेत्र में 24 जुलाई को बोलेरो सवारों पर लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। जेल में बंद भाई को छुड़ाने के लिए दूसरे पक्ष पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी मां सहित तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है।

ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की ने 24 जुलाई को पुलिस को सूचना दी थी कि उसके साथ जलालाबाद से अनौगी जाने वाले मार्ग पर चलती बोलेरो में दुष्कर्म किया गया। तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लड़की व उसकी मां के बयान के आधार पर उन्हीं गांव के हाकिम सिंह और एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया है कि विवेचना में मामला फर्जी पाया गया। डॉक्टरी परीक्षण में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, लड़की के शरीर पर मिला खून भी मनुष्य का नहीं था। कोतवाल ने बताया कि लड़की दुष्कर्म के मामले में जेल में भाई से मिलने जा रही थी। षड़यंत्र के तहत दुष्कर्म के उसी मुकदमे के वादी पर लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लड़की ने खुद को नाबालिग बताया था जबकि दस्तावेजों में दर्ज उम्र में वह बालिग थी। साजिश में शामिल लड़की की मां, भाई और एक अन्य सहयोगी महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed