{"_id":"5b7daed942c792466049a6fa","slug":"161534963417-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवा खिलाकर झोलाझाप ने विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली दवा खिलाकर झोलाझाप ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्लीनिक पर दवा लेने आई विवाहिता को झोलाछाप ने नशीली गोली खिलाकर बेहोश कर दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद झोलाछाप भाग निकला। पिता के पहुंचने पर विवाहिता ने आपबीती बताई और कोतवाली जाकर झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की शादी इसी साल सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। रक्षाबंधन त्योहार मनाने वह शुक्रवार को मायके आई थी। दो दिन पहले वह बुखार की चपेट में आ गई। मंगलवार दोपहर बाद पिता के साथ दवा लेने छिबरामऊ के पूर्वीबाईपास स्थिति झोलाछाप के क्लीनिक गई थी। पिता विवाहिता को क्लीनिक पर छोड़कर किसी काम से तहसील चला गया। आरोप है कि पिता के जाने के बाद झोलाछाप ने विवाहिता को एक गोली खाने को दी। गोली खाने के बाद विवाहिता बेहोश हो गई। होश आने पर वह क्लीनिक के पीछे बने कमरे में पड़ी थी और झोलाछाप वहां नहीं था।
विवाहिता का आरोप है कि झोलाछाप ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसके पिता भी क्लीनिक पर पहुंच गए। उसने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने विवाहिता के पति को जानकारी दी। पिता और पति के साथ विवाहिता कोतवाली पहुंची। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए सौ सैय्या अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नशीली दवा खिला झोलाछाप ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
पिता के साथ बुखार की दवा लेने पूर्वी बाईपास स्थित क्लीनिक गई थी पीड़िता
क्रासर
पिता की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो