फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दरोगा से भिड़ने वाला नेता भाई समेत पहुंचा जेल

दरोगा से भिड़ने वाला नेता भाई समेत पहुंचा जेल

Mon, 13 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दरोगा से भिड़ने वाला नेता भाई समेत पहुंचा जेल

विज्ञापन
इंदरगढ़। गश्त के दौरान दरोगा से अभद्रता और हाथापाई करने वाले हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के जिलाध्यक्ष और उसके भाई को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष सहित पांच के खिलाफ उन्नाव के युवक ने उधारी के रुपये मांगने पर बंधक बनाकर मारपीट करने की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इंदगढ़ थानाक्षेत्र के दरोगा आशुतोष यादव शनिवार रात विवाद की सूचना पर मंशुखपुरवा जा रहे थे। बेलामऊ सरैया गांव में हूटर बजाने पर हिंदू युवा वाहिनी (भारत) जिलाध्यक्ष पवन सिसौदिया ने दरोगा से अभद्रता की कर दी थी। दरोगा ने विवाद का वीडियो बना कर अधिकारियों को भेजा था। ये वीडियो वायरल भी हो गया था। आरोप है कि दरोगा से विवाद के बाद शनिवार देररात पवन सिसौदिया ने भाई गगन सिसौदिया और तीन साथियों के साथ उन्नाव की बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के न्यू कटरा मोहल्ला निवासी मुरारी पुत्र सतीश, उसके दोस्त रोहित व उनके एक दोस्त को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


पवन व उसके साथियों ने बंधक लोगों के साथ जमकर मारपीट भी की। इससे मुरारी के सिर में चोटें आई हैं। मुरारी की तहरीर पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने पवन सिसौदिया आदि के खिलाफ बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर देर रात पवन व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। घर के बारह खड़ी एक कार भी कब्जे में ले ली है। मुरारी ने बताया कि पवन सिसौदिया ने छह माह पहले 58 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी का तगादा करने उसके घर गया था। थानाप्रभारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि पवन और गगन को जेल भेज दिया गया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी से पवन का वास्ता नहीं : निर्भय
कन्नौज। निर्भय सिंह तोमर का कहना है कि हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष मैं हूं। हमारे संगठन से पवन सिसौदिया का कोई वास्ता नहीं है। उसने फर्जी ढंग से अपनी गाड़ी में हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष लिखा रखा है। इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।

दरोगा ने दर्ज नहीं कराया मुकदमा
इंदरगढ़। दरोगा आशुतोष यादव ने गश्त के दौरान पवन सिसौदिया से विवाद की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों के अनुसार दरोगा ने थाने में तहरीर ही नहीं दी। मुरारी के तहरीर देने के साथ ही पुलिस हरकत में आ गई और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पवन सिसौदिया को जेल भेज दिया।


हिंदू युवा वाहिनी नेता भाई सहित गिरफ्तार
उन्नाव के युवक को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
क्रासर
शनिवार रात दरोगा से भी हुआ था हिंदू युवा वाहिनी नेता का विवाद
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो नंबर 11: पुलिस गिरफ्त में हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष और उनका भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed