{"_id":"5b44fe214f1c1b0c278b59f3","slug":"161531248161-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब बदलने गए युवक को दुकानदार ने बेहरमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किताब बदलने गए युवक को दुकानदार ने बेहरमी से पीटा
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 10सीएचबीपी59 अस्पताल में घटना की जानकारी देता घायल राघवेंद्र।
किताब बदलने गए युवक को दुकानदार ने बेरहमी से पीटा
-गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। शहर के हीरालाल चौराहा पर एक दुकान पर किताब बदलने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया। घायल अवस्था में उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी राघवेंद्र चतुर्वेदी पुत्र शंकरलाल चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह शहर के हीरालाल चौराहा स्थित एक बुक डिपो पर खरीदी गई किताब को बदलने आया था। इसको लेकर दुकानदार से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर दुकानदार ने फोन कर अपने कई अन्य साथी भी बुला लिए और उसके साथ गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।