फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बैंक के अंदर किसान से 16 हजार रुपये छीने

बैंक के अंदर किसान से 16 हजार रुपये छीने

Thu, 31 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बैंक के अंदर किसान से 16 हजार रुपये छीने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। क्षेत्र के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा अमोलर में किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड लोन के नाम पर शाखा प्रबंधक की शह पर दलाल कमीशनखोरी कर रहे हैं। गुरुवार को केसीसी का पैसा निकाल रहे एक किसान से बैंक के अंदर दलाल ने जबरन 16 हजार रुपये छीन लिए। किसान ने मामले में कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष और राज्यमंत्री से गुहार लगाई। राज्यमंत्री ने थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अमोलर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा में अक्सर किसानों से केसीसी के नाम पर 15 फीसदी कमीशनखोरी की जा रही है। रुपये न देने पर किसानों से जबरदस्ती की जाती है। गुरुवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया।
विज्ञापन


घुसुवापुर गांव निवासी किसान आशाराम ने थानाध्यक्ष व राज्यमंत्री को पत्र सौंपा। बताया कि उसने एक लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा अमोलर से स्वीकृत कराया था। इसके साथ ही पशुपालन के लिए भी ऋण लिया था। बैंक में सक्रिय एक बाहरी व्यक्ति की ओर से कागज तैयार करने के नाम पर दो हजार रुपये पहले ले लिए। किसान ने पशुपालन के लिए 50 हजार रुपये की पहली किस्त गुरुवार को निकाली, जैसे ही वह कैश काउंटर से रुपये लेकर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक के काउंटर के समीप खड़े बाहरी व्यक्ति ने किसान से 16 हजार रुपये जबरन ले लिए। जिसकी शिकायत शाखा प्रबंधक प्रदीप चतुर्वेदी से करने पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं, किसान की शिकायत पर राज्यमंत्री ने थानाध्यक्ष को सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

शाखा प्रबंधक प्रदीप चतुर्वेदी का कहना है कि बैंक में उनके काउंटर के समीप छीना छपटी नहीं हुई है। कैश काउंटर के पास ही रुपयों का लेनदेन हुआ होगा। दलाली का आरोप बैंक के अंदर निराधार है।

इंसेट
कमीशनखोरी का शिकार किसान
तालग्राम। कमीशनखोरी के मामले में फंसे आशाराम पहले व्यक्ति नहीं है। इससे पहले भी इसी बैंक में सक्रिय दलालों ने किसान सिघनापुर निवासी दीपचंद्र का कहना है कि उसने केसीसी से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। जिसमें उससे साढ़े सात सात रुपये कमीशन के नाम पर ले लिए गए। 500 रुपये कागज बनाने के नाम पर लिए गए थे। इसी प्रकार सिघनापुर निवासी संदीप का कहना है कि उन्होंने 24 हजार रुपये के लोन पर चार हजार रुपये कमीशन दिया है। कमीशन न देने पर धमकी दी गई। वहीं, सिघनापुर गांव निवासी उमेश चंद्र साढ़े सात हजार रुपये लोन के नाम पर कमीशन देने की बात कही है।

इंसेट
सीसीटीवी कैमरा से मिल सकते हैं साक्ष्य
तालग्राम। किसान से बैंक के अंदर कमीशन के नाम पर जबरन रुपये छीनने की हकीकत परखने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले सकती है। शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार बैंक के अंदर किसी भी प्रकार की छीना झपटी से इनकार कर रहे हैं, लेकिन बैंक के अंदर बाहरी व्यक्ति के होने की बात पर वह खामोश हो गए।


कोट
बैंक के अंदर किसान से जबरन रुपये छीनने की शिकायत मिली है। राज्यमंत्री का दिशा निर्देश मिला है। मामले में जांच की जा रही है, कार्रवाई होगी। - सुरेश कुमार (थानाध्यक्ष तालग्राम)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed