{"_id":"5cfaab67bdec22076e31bfa9","slug":"15599317448-kannauj-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पति, देवर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने पति, देवर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम (कन्नौज)। ताहपुर में अंतिम संस्कार रुकवाकर अधजला शव बरामद करने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य गायब करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों की भी पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को घास, फूस व पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया जा रहा था।
चौतराहार गांव निवासी रामनरायन वर्मा पुत्र जयलाल ने ताहपुर निवासी दामाद स्वदेश कुर्मी व उसके भाई अमरेश कुर्मी पुत्रगण सुरेंद्र सिंह कुर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि पुत्र सावित्री (26) ने स्वदेश के साथ चार वर्ष पूर्व शादी की थी। शादी के बाद दोनों तेराजाकेट में रहने लगे थे। कुछ दिन पहले ही ताहपुर आए थे। तभी से ससुरालीजन दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। मंगलवार की रात बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह लोग बगैर सूचना दिए शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर रहे थे। मौके पर पहुंचे तो सभी लोग भाग निकले।
चीखें सुनकर भी पड़ोसियों का नहीं पसीजा कलेजा
मृतका के भाई प्रेमचंद्र ने बताया कि मंगलवार की देर रात जब बहन की हत्या की जा रही थी, तो वह बचाने की गुहार लगाती रही। कोई भी पड़ोसी बचाने नहीं पहुंचा। वहीं आसपास के पड़ोसियों का कहना है कि घर में अक्सर मारपीट व झगड़ा होता रहता था। इस कारण बचाने नहीं गए। यह नहीं पता था कि हत्या कर दी जाएगी।