फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   स्टेशन के पास मक्का के खेत में मिला युवक का शव

स्टेशन के पास मक्का के खेत में मिला युवक का शव

Thu, 30 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन के पास मक्का के खेत में मिला युवक का शव
जसोदा(कन्नौज)। रेलवे स्टेशन के पास मक्के के खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। शव करीब छह दिन पहले से पड़ा हुआ लग रहा था। इससे चेहरे से पहचान करना मुश्किल हो गया। मृतक के झोले से दिल्ली के अस्पताल का पर्चा मिला है। इससे पुलिस अधिकारियों ने बीमारी से मौत होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन



फतेहपुर जसोदा निवासी राकेश सिंह कुशवाहा का खेत जसोदा रेलवे स्टेशन के सामने है। इसमें मक्का की फसल खड़ी है। बुधवार सुबह राकेश ने खेत में एक युवक का शव देखा। मृतक हल्के पीले रंग की शर्ट और काली पेंट पहने हुए है। पैरों में हवाई चप्पल पहने था। झोले की बेल्ट उसके कंधे से फंसी थी। झोले में लाल जूता, नीला स्वेटर, एक पेंट रखा था। झोले में स्वामी दयानंद हॉस्पिटल शारदा नगर दिल्ली का एक पर्चा निकला है। इसमें नाम विवेक कुमार, उम्र 18 साल लिखी है। दवा के पर्चे के साथ मलेरिया की जांच किट मिली है। इसके अलावा एक बंद मोबाइल मिला है। सूचना पर पहुंचे सीओ श्रीकांत प्रजापति और कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। मोबाइल में मिले दो सिमों के आधार पर उसकी पहचान के लिए छानबीन शुरू की गई। सीओ ने बताया कि मृतक के बीमारी से ग्रसित होने की आशंका है। ट्रेन से सफर के दौरान वह किसी काम से खेत में गया होगा। वहीं उसकी मौत हो गई। शव करीब छह दिन पहले से पड़ा हुआ लग रहा है। इससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



स्टेशन के पास मक्का के खेत में मिला युवक का शव
करीब छह दिन पूर्व से लाश पड़ी होने की आशंका, चेहरे से पहचान करना मुश्किल, मृतक के झोले से दिल्ली के अस्पताल का मिला पर्चा, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed