फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 21 May 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
कन्नौज। पत्नी का प्रसव कराने नर्सिंग होम गए निजी स्कूल के शिक्षक के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर तीन लाख के जेवर और 10 हजार की नगदी पार कर दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



शहर की तिर्वा क्रासिंग के पास कृष्णानगर धीराताल निवासी रत्नेश द्विवेदी निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे पत्नी रेनू दुबे को प्रसव पीड़ा होने लगी। इससे परिवार के लोग रेनू को लेकर मकरंदनगर स्थित नर्सिंग होम में पहुंचे। रात में चोरों ने मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ दिया। चोर अंदर के कमरों के ताले तोड़ कर अलमारी में रखा हार, झाले, पांच अंगूठी, मंगलसूत्र, तोड़ियां, चेन और दस हजार की नगदी ले गए। जेवर की कीमत तकरीबन 3 लाख रुपये है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे यह लोग घर लौटे। टूटे ताले और अलमारी से जेवर गायब देखकर होश उड़ गए। मामले की सूचना पर सरायमीरा चौकी प्रभारी विनीत उपाध्याय फोरेंसिक टीम के साथ मौके। उन्होंने छानबीन की। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द मामला दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
पत्नी का प्रसव कराने परिवार के साथ नर्सिंग होम में गया था परिवार, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed