{"_id":"5c72dd01bdec2211ac1afdc1","slug":"151551031553-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। जीटी रोड हाइवे पर प्रेमपुर गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
रविवार की शाम प्रेमपुर गांव के पास जीटी रोड हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने शहर से सवारिया बैठाकर भोगांव जा रहे टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक बस को भगा ले गया। घायलों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टेंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल टेंपो चालक नवीगंज निवासी अंकित गुप्ता (17) पुत्र अशोक गुप्ता, जनपद मैनपुरी के भोगांव थानांतर्गत ग्राम मक्खनपुर निवासी अमर सिंह (60) पुत्र रामफल लोधी, मोहम्मदाबाद थानांतर्गत कुंवरपुर डोगरसी गांव निवासी गिरीशबाबू (60) पुत्र पूसेलाल और उनकी पत्नी शीला देवी (58) के अलावा भोगांव थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी दीनदयाल (70) पुत्र नेकसेलाल को सौ शैय्या अस्पताल ले गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया।