{"_id":"5c436d47bdec22736c04b8dd","slug":"151547922759-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गई राजस्व टीम से अभद्रता, फाड़े सरकारी अभिलेख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैमाइश करने गई राजस्व टीम से अभद्रता, फाड़े सरकारी अभिलेख
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर तीन लोगों ने गाली-गलौज व अभद्रता करते हुए काम रुकवा दिया। टीम के पास मौजूद सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहसील क्षेत्र में फिरोजपुर गांव सभा के मजरे सेमपुर के समीप भूमि पड़ी है। इस पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। 14 जनवरी को इस भूमि की पैमाइश के लिए क्षेत्रीय लेखपाल उमेशचंद्र, राजस्व टीम को लेकर पहुंचे। पैमाइश करते समय सेमपुर के सागर पुत्र पुत्तीलाल, सर्वेश पुत्र सागर, राजबहादुर पुत्र बिंदा मना करने लगे। टीम के न मानने पर इन्होंने राजस्व टीम से गाली-गलौज व अभद्रता की। सरकारी कार्य रुकवा दिया। सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़ित लेखपाल उमेशचंद्र की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पैमाइश करने गई टीम से अभद्रता, अभिलेख फाड़े
जमीन की पैमाइश करने सेमपुर गई थी राजस्व टीम, लेखपाल की तहरीर पर तीन पर केस दर्ज