फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पांच सौ लीटर शराब समेत छह गिरफ्तार

पांच सौ लीटर शराब समेत छह गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ लीटर शराब समेत छह गिरफ्तार
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बहवलपुर गांव में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस बल को देख शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब की भट्ठी और शराब बनाने के उपकरणों के साथ लगभग पांच सौ लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा सैकड़ों लीटर लहन नष्ट कर दिया। मौके से पुलिस ने छह लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन



सोमवार को कोतवाल बलराम मिश्रा की देखरेख में ग्राम बहवलपुर में भारी पुलिस बल के साथ अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस को गांव में देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने भारी संख्या में शराब बनाने की भट्ठियां, उनके उपकरण, दर्जनों प्लास्टिक के डिब्बे व अन्य सामान के साथ लगभग पांच सौ लीटर अवैध शराब और सैकड़ों लीटर शराब बनाने के लिए जमा किया गया लहन बरामद किया। पुलिस ने बरामद लहन को मौके पर ही फैलाकर नष्ट करवा दिया। इस दौरान पुलिस ने शराब बना रहे कासगंज के सहाबर थानांतर्गत मोहल्ला काजी निवासी अभिषेक पुत्र राजपाल गिहार, मोहल्ला गोपालनगर निगम मंडी निवासी बीनू पुत्र छुटकू गिहार, गिहार कालोनी बहवलपुर निवासी संतोष पुत्र छोटेलाल गिहार, मोहल्ला रामनगर निवासी छिन्ना पुत्र नत्थू गिहार, बंटू पुत्र छोटे गिहार, आंशू पुत्र विनोद गिहार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed