{"_id":"5c7040fbbdec22738f52067c","slug":"141550860539-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर प्रशिक्षण संस्थान से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर प्रशिक्षण संस्थान से चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालकपुर स्थित जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में चोरों ने धावा बोलकर चौकीदार को बंधक बना लिया। कार्यालय में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
ग्राम लालकपुर में जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान है। गुरुवार की रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। संस्थान में मौजूद चौकीदार चोखेलाल को तमंचे के बल पर बदमाशों ने बंधक बना लिया। इसके बाद कार्यालय को खोल कर उसमें रखा कंप्यूटर, प्रिंटर तथा अन्य कीमती सामान पार कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने जिला प्रशिक्षण अधिकारी इंद्रपाल सिंह को घटना से अवगत कराया। शुक्रवार की सुबह प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे प्रशिक्षण अधिकारी ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका था। इस संबंध में कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चौकीदार को बंधक बनाकर प्रशिक्षण संस्थान से चोरी
तहरीर के बाद भी नहीं लिखी गई रिपोर्ट