फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसा संदिग्ध

जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसा संदिग्ध

Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसा संदिग्ध
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष के घर खिड़की तोड़कर घुसे युवक को तीसरी मंजिल पर परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। रात को इस सूचना पर सपा नेताओं समेत पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। सरायमीरा स्थित उनके आवास के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाही तो उसने मूक बधिर होने का संकेत किया। सपा विधायक समेत पार्टी के नेताओं ने बड़ी वारदात की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस अधिकारियों से मामला गंभीरता से लेने की मांग की है।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार सरायमीरा में रेलवे रोड के सामने नूरी मार्केट के पास स्थित आवास में पति संजू कटियार व परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती हैं। रविवार रात करीब दो बजे युवक खिड़की तोड़कर आवास के अंदर दाखिल हो गया। चोरी छिपे वह तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। तभी संजू कटियार की आंखें खुल गईं। उन्होंने युवक को परिवार के लोगों के साथ मिलकर पकड़ना चाहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। बाद में उसे दबोचा लिया गया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा उसे कोतवाली ले आए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में संदिग्ध के घुसने की खबर से मोहल्ले में अफरातफरी के साथ पुलिस अधिकारियों व सपा नेताओं में हड़कंप मच गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने बोल और सुन न पाने का इशारा कर मानसिक रोगी जैसी हरकतें शुरू कर दीं। इससे पुलिस अधिकारी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे कानपुर हैलट अस्पताल में मनोरोग और ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाने की बात कही।
विज्ञापन



कोतवाली पहुंचे सदर विधायक अनिल दोहरे, संजू कटियार आदि ने संदिग्ध द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका जाहिर कर छानबीन की मांग की है। संजू कटियार ने पुलिस को घर में घुसे संदिग्ध के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसा संदिग्ध
परिवार के लोगों ने तीसरी मंजिल पर पहुंचे संदिग्ध को दबोचकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed