फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
कन्नौज। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती से प्रारंभिक मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। स्लाइड भी फारेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस ने वायरल आडियो को भी सबूतों के आधार पर विवेचना में शामिल कर लिया है।


कन्नौज नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, दबाव देने पर शादी करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मुकदमे में शैलेंद्र के दोस्त मोहन, आशू अवस्थी, आलोक दुबे पर दुष्कर्म करने में सहयोग करने और मां मीना, चाची मोनी, चाचा संजय, अतुल और भाई विक्रांत पर दहेज उत्पीड़न के आरोपी बनाए गए हैं। 26 नवंबर को युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया था। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। विवेचक क्राइम ब्रांच प्रभारी विकास राय ने बताया कि स्लाइड भी फारेंसिक लैब भेजी गई है। पालिकाध्यक्ष के नाम से प्रचारित आडियो क्लिपों को भी विवेचना में शामिल किया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


युवती से दुष्कर्म की पुष्टि, स्लाइड लैब भेजी
वायरल आडियो क्लिप को भी विवेचना में शामिल किया गया
पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पर युवती ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed