{"_id":"598213444f1c1b8f1a8b4612","slug":"141501696836-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पश्चिमी ओवरब्रिज पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर रेलवे क्रासिंग निवासी मयंक पाल (27) पुत्र राम प्रकाश एक कोल्ड स्टोरेज में मुनीम के पद पर काम करता था। बुधवार सुबह मयंक कन्नौज से बाइक द्वारा गुरसहायगंज जा रहा था। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा में बाईपास के पश्चिमी ओवरब्रिज पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी आरके सिंह ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- जलालपुर पनवारा में पश्चिमी ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा