फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बरातियों और जनातियों के बीच पथराव के बाद फायरिंग

बरातियों और जनातियों के बीच पथराव के बाद फायरिंग

Tue, 20 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरातियों और जनातियों के बीच पथराव के बाद फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदरगढ़ (कन्नौज)। दूल्हे के साथ बारात में आई लड़कियों के साथ गांव के शराबी युवकों ने छेड़खानी कर दी। मामला बढ़ने पर बारातियों और जनातियों के बीच पथराव के साथ-साथ फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। बवाल के बाद दूल्हे ने फेरे लेने से मना कर दिया। थाने में मौजूद दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद दूल्हे ने शादी की और दुल्हन को लेकर घर रवाना हो गया।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कठेला निवासी महेंद्र पाल की पुत्री का रविवार को सौरिख थाना क्षेत्र के गांव डणुअन नगला निवासी राम गोपाल के पुत्र दीपचंद्र के साथ शादी तय हुई थी। इससे रविवार को दीपचंद्र अपने परिवार और रिश्तेदार व पड़ोसियों के साथ बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। डीजे पर डांस के दौरान दुल्हन के गांव में रहने वाले कुछ शराबी लड़कों ने नशे की हालत में बरात में आई लड़कियों के साथ छेड़खानी कर दी। इसके विरोध पर लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर बराती और जनातियों के बीच पथराव के साथ फायरिंग होने लगी। इससे बरात में भगदड़ मच गई। इसी बीच किसी ने 100 डायल कर पुलिस को बरात में हुई गोलीबारी में कई लोगों के मरने की सूचना दे दी। इससे मौके पर कई पुलिस की गाड़ियां पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रित किया। बवाल के बाद दूल्हे ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। रात करीब दो बजे थाना पुलिस दूल्हे और उसके परिजनों के साथ दुल्हन के परिवार को थाने ले आई। यहां सुबह समझौते के बाद दूल्हे ने फेरे लेते हुए सभी रस्मों को संपन्न कर दुल्हन को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बरात में मारपीट की घटना हुई थी। किसी भी पक्ष से तहरीर न मिलने के बाद समझौता करा दिया गया था।

- दूल्हे ने शादी से किया इनकार, समझौते के बाद बनी सहमति
- बरात में आई लड़कियों से छेड़खानी को लेकर हुआ था बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed