{"_id":"5c9bbf54bdec2213fc305eed","slug":"131553710932-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिकाध्यक्ष के जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पालिकाध्यक्ष के जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पूर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यालय पर हमला करने वाले उनके जेठ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं जेठ ने भी पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है।
कस्बे के रेलवे रोड निवासी पूर्व पालिका अध्यक्ष राधा गुप्ता के कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर उनके जेठ संतोष गुप्ता ने हमला कर शीशे आदि तोड़ दिए थे। उनके पति इंद्र कुमार गुप्ता को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इंद्र कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने संतोष गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर संतोष गुप्ता ने भी पूर्व पालिका अध्यक्ष राधा गुप्ता, उनके पति इंद्र कुमार गुप्ता और अनमोल गुप्ता के खिलाफ रुपयों के लेनदेन के विवाद में गाली गलौज कर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर कोतवाल को दी है। इस मामले में कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष के जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जेठ ने भी पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी, मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कार्यालय में तोड़फोड़ करने की दी थी तहरीर