फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   किशोरी के फांसी लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

किशोरी के फांसी लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के फांसी लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम एक युवक की छेड़छाड़ व अश्लील टिप्पणी से तंग आकर किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मंगलवार को किशोरी के पिता ने आरोपी युवक व उसकी चाची के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


किशोरी के पिता ने गांव के धीरेंद्र और उसकी चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हवाला दिया है कि धीरेंद्र अक्सर उसकी 16 वर्षीय पुत्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ किया करता था। कई बार जब पुत्री खेतों की ओर गई तो उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया। बाद में पुत्री ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर युवक के घर जाकर उसने मामले की शिकायत की। इसके बाद युवक और उसकी चाची उसके घर पहुंची। सोमवार की शाम पांच बजे के करीब उसकी पुत्री व पत्नी के साथ गाली-गलौज की। इस अपमान से क्षुब्ध होकर उसकी पुत्री ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


कोतवाल आलोक कुमार यादव ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।

- किशोरी के फांसी लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
- युवक व उसकी चाची के खिलाफ दर्ज कराया मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed