{"_id":"595549cb4f1c1b3f0e8b46d4","slug":"131498761675-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद को
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के डड़ियन गांव में बुधवार की शाम सात बजे के करीब सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डड़ियन गांव निवासी अखिलेश कुमार वर्मा ने अपने पड़ोसी तुलसीराम, सियाराम व दारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया कि उसके भाई गिरीशभान की पत्नी मीरा व पुत्री सोनी शाम सात बजे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
इन लोगों ने पानी भरने नहीं दिया। विरोध करने पर अखिलेश कुमार, गिरीशचंद्र, दीपक कुमार व मीरा पत्नी गिरीशभान व सोनी पुत्री अखिलेश को लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से प्रवीण ने गिरीश, अखिलेश, अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया कि उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
- छह लोग घायल, मेडिकल कालेज में भर्ती
- कोतवाली में दोनो पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट