{"_id":"5ca79ba4bdec2214114a3f14","slug":"121554488228-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बिठाकर दुकानदार की जेब काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर बिठाकर दुकानदार की जेब काटी
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली के पास सब्जी मंडी से एक दुकानदार को बाइक सवार युवकों ने जबरन बैठा लिया और उसकी जेब काट ली। जेब में दस हजार रुपये की गड्डी रखी थी। पुरानी तहसील के पास अहसास होने पर पीड़ित ने विरोध किया। इस पर आस-पड़ोस के लोगों ने बाइक चालक को दबोच लिया, लेकिन उसका साथी भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए आरोपी को कोतवाली ले गई।
नगर के सौरिख रोड पर मुंसिफी रोड के सामने रहने वाले पूरनलाल पुत्र कामताप्रसाद की घर के बाहर किराने व मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की सुबह वह लगभग 15 हजार रुपये लेकर बाजार करने गए थे। उन्होंने बताया कि 100-100 के नोटों की एक गड्डी उन्होंने पेंट की जेब में रख ली, जबकि अन्य रुपये दूसरी जेब में रख लिए। वह कोतवाली के पास सब्जी मंडी में सड़क किनारे खड़े थे, तभी बाइक आकर रुकी। उस पर बैठे युवकों ने नादेमऊ जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद बातों-बातों में उन्होंने बिना उनकी मर्जी के जबरन बाइक पर बीच में बैठा लिया। पीछे बैठे युवक ने उनकी पेंट की जेब काट दी। जैसे ही उन्हें इसका अहसास हुआ। उन्होंने विरोध किया, इस पर पुरानी तहसील के पास बाइक सवारों ने उन्हें बाइक से धक्का देकर उतारने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने शोर मचाते हुए बाइक सवार को धक्का दे दिया। इस बीच आस-पड़ोस के लोगों ने बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया। उधर, मौका लगते ही पीछे बैठा उसका साथी मौके से भाग निकला। सूचना पर कोतवाल बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ द्वारा पकड़े गए बाइक सवार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। वहां उससे पूछताछ कर उसके दूसरे साथश की तलाश शुरू की। पीड़ित दुकानदार पूरनलाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। दुकानदार की होशियारी से उसके रुपये जाने से बच गए, लेकिन जेब काटते समय ब्लेड लग जाने से कई नोट कट गए थे।