{"_id":"5c840065bdec22142773a243","slug":"121552154725-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गई किशोरी का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार गई किशोरी का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर से बाजार करने गई किशोरी का बाइक सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने किशोरी के परिजनों से पांच लाख की फिरौती मांगी है। इस मामले में गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम फरीदपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने गांव के ही गिरजेश सिंह उर्फ बबलू पुत्र पुतान सिंह व उसके भाई रानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 फरवरी को भतीजी रिंकी प्रेमपुर बाजार करने गई थी। वह शाम तक नहीं लौटी। तब तलाश की गई। गांव के दिनेश सिंह ने बताया कि भतीजी को गांव का ही गिरजेश सिंह जबरन बाइक पर बिठाकर कहीं ले गया है। इसमें उसके भाई रानू का पूरा सहयोग और साजिश है। इस मामले की इन लोगों से शिकायत की तो पहले गालीगलौज कर अनभिज्ञता जाहिर की। फोन पर धमकी दी है कि पांच लाख रुपये उसके घर में जमा कर दो, तभी लड़की वापस मिलेगी। यह लोग बिना पांच लाख रुपये दिए भतीजी को वापस करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाजार गई किशोरी का अपहरण
पांच लाख की मांगी फिरौती, सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज