फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, हालत बिगड़ी

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, हालत बिगड़ी

Fri, 16 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, हालत बिगड़ी
कन्नौज। शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने गुरुवार रात घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर महिला की जमकर पिटाई की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। घर लौटने पर पति ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला गुरुवार रात अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी। पति वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे तीन लोग शराब के नशे में घर में घुस आए और महिला से छेड़छाड़ करने लगे। महिला के चिल्लाने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद घर लौटे पति ने उसे एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पति ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेत में बंधक मिली छात्रा
एक गांव में गुरुवार देर शाम एक छात्रा बंधक मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता के मुताबिक, छात्रा गुरुवार शाम को खेत पर काम से गई थी। जब काफी देर हो गई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद छात्रा एक राई के खेत में बंधक मिली। उसके हाथ, पैर बंधे मिले, मुंह में कपड़ा बंधा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed