फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बदमाशों की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत

बदमाशों की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 01 Aug 2017 05:50 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद (कन्नौज)। बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। चोरी के भय से ग्रामीण छत पर रात जागकर काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में सोमवार की रातभर गलियों की खाक छानी और हवाई फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पांडेयपुरवा में एक माह में चार चोरियां हुई थी। सोमवार की रात नौ बजे गांव के पूर्व दिशा में एक मक्के के खेत में टार्च की रोशनी देख ग्रामीणों को बदमाश होने की आशंका हुई तो लाठी-डंडे लेकर दौड़ पडे़। बदमाशों की तलाश में ग्रामीणों ने खेतों में पहुंचकर हवाई फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ कांबिग की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। बताते चलें कि 15 दिन पूर्व पांडेयपुरवा में बदमाशों की आशंका पर ग्रामीणों ने फायरिंग की थी, दूसरी ओर से भी गोलियां चलीं थी।
विज्ञापन


इंसेट
वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
जलालाबाद (कन्नौज)। पांडेयपुरवा गांव में करीब एक माह बदमाशों ने नरेंद्र त्रिवेदी, मोहित त्रिवेदी व सर्वेश पांडेय के घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की थी। इसके सात दिन बाद टिंकू मिश्रा के घर पर बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर सेफ व बक्शे में रखे रुपये व जेवर पार कर दिए थे। पुलिस ने तीनों घटनाओं की एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा नेता सर्वेश पांडेय, मंगलम कुमार, पंकज, विनीत, कौशल त्रिवेदी, कुलदीप, सुरेंद्र का कहना है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
छतों पर जागकर रात काटने को मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed