{"_id":"596a60c84f1c1b44458b47e4","slug":"121500143816-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भारी पड़े दबंग शराब माफिया, बैरंग लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर भारी पड़े दबंग शराब माफिया, बैरंग लौटी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)। थानाक्षेत्र के त्योर गांव में शनिवार को शराब ठिकानों पर छापा मारने गई पुलिस पर माफिया भारी पड़ गए। पुलिस के कब्जे से टिंचर व शराब छीन ली। शराब माफिया का विरोध बढ़ता देख सिपाहियों को लौटना पड़ा। वहीं, बाद में पहुंचे तालग्राम फोर्स को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
तालग्राम थानाक्षेत्र के बेहटा चौकी के सिपाही निशांत सिंह और हरिओम शनिवार की सुबह त्योर गांव में बनाई जा रही टिंचर व कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए गए थे। गांव के कल्लू् के यहां से सिपाहियों ने टिंचर व अवैध शराब पकड़ ली।
शराब माफिया आ गया। उन्होंने पत्नी व कई महिलाओं के साथ मिलकर सिपाहियों से हाथापाई कर दी और टिंचर व शराब छीन लिया। शराब माफिया व महिलाओं की अभद्रता देख सिपाहियों को वापस होना पड़ा। इधर, सिपाहियों ने तत्काल घटना की जानकारी तालग्राम थाना पुलिस को दे दी तो थाने का फोर्स गांव जा पहुंचा। तबतक आरोपी मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
सिपाही निशांत सिंह ने बताया कि मारपीट की बात गलत है। महिलाएं आक्रोशित हो गईं और गाली गलौज करने लगी थी। वहीं, तालग्राम थानाध्यक्ष मोहम्मद ताहिर खान का कहना है कि सूचना पर फोर्स भेजा गया था। सिपाहियों से पूछताछ की जा रही है। थानाक्षेत्र में किसी को अवैध शराब का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।
- पुलिस से टिंचर और शराब छीनी, की अभद्रता
- फोर्स के पहुंचने से पहले भाग निकले दबंग