{"_id":"5cbb67d7bdec22143c036ee1","slug":"11555785687-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेसीबी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। जीटी रोड हाईवे पर सरायगोपाल गांव के पास जेसीबी ने बाइक सवार संविदा लाइनमैन को टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक ने जेसीबी भगा दी। गंभीर हालत में घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से फर्रुखाबाद ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर कीरत नगला आम गांव निवासी चंद्रशेखर (28) पुत्र कश्मीर सिंह संविदा पर प्रेमपुर फीडर में लाइनमैन थे। शुक्रवार को वह जेई करन सिंह की देखरेख में डालूपुर गांव में ट्रांसफार्मर चढ़वाने गए थे। वहां से देर शाम लौट रहे थे। जीटी रोड हाईवे पर सरायगोपाल गांव के पास गौतम बुद्ध इंटर कालेज के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार जेसीबी ने टक्कर मार दी। दूसरी बाइक से पीछे आ रहे चंद्रशेखर के साथी दिनेश व रामू ने हादसे की सूचना घायल के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई वीरपाल पुत्र पंचम ने जेसीबी चालक मटेहना गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जेसीबी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
घटना से परिजनों में मचा कोहराम