{"_id":"5cbb6154bdec220c2c2a2dbd","slug":"11555784020-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री डोली से पहले उठी पिता की अर्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुत्री डोली से पहले उठी पिता की अर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव में शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की मौत हो गई। शनिवार को वृद्ध की बेटी का विवाह होना था। इस हादसे से घर में हंसी खुशी का माहौल मातम में बदल गया। शनिवार सुबह वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया। शाम को गमगीन माहौल में बेटी की शादी की रस्म अदायगी हुई।
भौराजपुर गांव में रामनरेश यादव (65) की बेटी प्रीती की 20 अप्रैल को टीपीनगर मैनपुरी से बारात आनी थी। घर में शादी को लेकर मंगल गीत गाए जा रहे थे। परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। छिबरामऊ के विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार मैरिज होम में बारात के स्वागत का इंतजाम किया जा रहा था। शुक्रवार को गांव से सामान मैरिज होम में लाया गया था। देर शाम रामनरेश यादव अकेले ही अपना ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहे थे। भौराजपुर पुलिया के पास पहुंचते ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पल भर पहले जहां शादी की खुशियां छायी हुई थीं, वहां पूरा माहौल मातम में बदल गया। मंगल गीत की जगह परिजनों का करुण क्रंदन गूंजने लगा। शनिवार की सुबह शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में प्रीती की शादी की रस्म अदायगी की गई।
बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी