{"_id":"5bc6320abdec226992758034","slug":"11539715594-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के पास साइकिल से दुकान जा रहे अधेड़ को मौरम लदे ट्रक ने रौंद दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर जाम लगाकर ट्रक पर पथराव किया और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने जैसे तैसे करीब तीन घंटे बाद भीड़ को समझाकर शांत करा पाई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने मृतक के आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया।
रंपुरा गांव निवासी आशाराम शाक्य (55) पुत्र तुलाराम मोबाइल रीचार्ज कूपन की दुकान किए था। मंगलवार सुबह वह साइकिल से दुकान पर जा रहे थे। सौरिख रोड पर ककरारी तालाब के पास करीब 9:15 बजे मौरम लदे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे आशाराम पहियों में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर जमा हुई भीड़ ने बाइक आड़ी तिरछी खड़ी कर छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया।
गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव करने के साथ पहियों की हवा भी निकाल दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ ने ट्रक को फूंकने का प्रयास किया, क्षेत्राधिकारी ने जैसे तैसे लोगों को शांत कराया। स्थिति तनावपूर्ण देख क्षेत्राअधिकारी ने कोतवाली पुलिस के अलावा सौरिख, विशुनगढ़ और तालग्राम थाने से फोर्स बुला ली। मृतक की पत्नी कुसुमा देवी ने अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
गुस्साई भीड़ ने छिबरामऊ-बिधूना मार्ग पर जाम लगाकर किया ट्रक पर पथराव
क्रासर
हालात गंभीर होते देख क्षेत्राधिकारी ने बुलाई कई थानों की फोर्स
तीन घंटे बाद भीड़ को समझाकर शांत करा पाए पुलिस अधिकारी
एसडीएम ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया
फोटो 16सीएचबीपी 51 मृतक आशाराम शाक्य (फाइल फोटो)।
फोटो 16सीएचबीपी 52 रोते-बिलखते मृतक के परिजन और रिश्तेदार।
फोटो 16सीएचबीपी 53 मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
फोटो 16सीएचबीपी 54 सड़क पर बाइकें खड़ी कर लगाया जाम।
फोटो 16सीएचबीपी 55 घटनास्थल पर जानकारी लेते एसडीएम व सीओ।