{"_id":"596fa9984f1c1b46188b458a","slug":"11500490136-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब मिलने पर ठेका सीज, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब मिलने पर ठेका सीज, तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। नकली शराब मिलने के बाद अधिकारियों ने ठेका सीज कर दिया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने शराब बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार की देर रात आबकारी निरीक्षक महेंद्र कौशल, एसडीएम डा. अरुण सिंह और कोतवाल आमोद कुमार ने नेरा में स्थित देशी शराब ठेका पर छापा मारा था। अभिलाष पुत्र अनंत कृष्ण अग्निहोत्री, सौरव अग्निहोत्री निवासी ठठिया, अतुल कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी उग्गापुरवा को नकली शराब बनाकर शीशियों में भरते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
मौके से नकली होलोग्राम व यूरिया और नकली शराब बनाने के उपकरण व केमिकल के साथ 148 खाली क्वार्टर बरामद किए थे। बुधवार को एसडीएम सदर और आबकारी निरीक्षक ने लाइसेंस निरस्त कर शराब ठेका सीज कर दिया। वहीं, कोतवाल आमोद कुमार ने अभिलाष, अतुल कुमार और सौरभ को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
- देर रात आबकारी निरीक्षक समेत एसडीएम व कोतवाल ने की थी छापेमारी