{"_id":"5c2903aabdec2256a03b6e17","slug":"111546191786-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक टकराने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। शहर के मोहल्ला कानूनगोयान में बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ युवकों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने ईंट-पत्थर चलाते हुए मकान का गेट क्षतिग्रस्त कर दिया। झगड़े की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर दी है।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रविकिरन पत्नी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी कुछ युवकों में बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ उनमें मारपीट हुई। इस बीच अन्य लोगों के आ जाने पर झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले। कुछ देर बाद एक पक्ष के लोग दोबारा आए और गालीगलौज करते हुए ईंट-पत्थर फेंकने लगे, जिससे उसके मकान का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उन लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ अभद्रता करने लगे। इस बीच झगड़े की सूचना पर कोतवाली का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस को देख वह लोग वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला ने जातिसूचक गालीगलौज कर मारपीट करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाइक टकराने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले ईंट-पत्थर
-पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर
-मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल